राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

रेलवे के 66 हजार से अधिक प्वाइंट्समैन को मिलेगा पदोन्नति का लाभ, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू

Kaushlendra Mishra 08 Aug 2026 132 Views 2 min read शाहजहांपुर
रेलवे के 66 हजार से अधिक प्वाइंट्समैन को मिलेगा पदोन्नति का लाभ, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू
रेलवे के 66 हजार से अधिक प्वाइंट्समैन को मिलेगा पदोन्नति का लाभ, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन (AIRF) एवं एनआरएमयू की मांग और महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के निरंतर प्रयासों के बाद वित्त मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड की स्वीकृति से ऑपरेटिंग विभाग के प्वाइंट्समैन कैडर की कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू कर दी गई है। इससे रेलवे के 66,388 से अधिक यातायात कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
वीडियो

इसी क्रम में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी और शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना अपनी टीम के साथ रेलवे यातायात ट्रेनिंग स्कूल, कचहरी हाल्ट पहुंचे। यहां मुरादाबाद मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षण लेने आए प्वाइंट्समैन कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें कैडर रिस्ट्रक्चरिंग से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने बताया कि कैडर रिस्ट्रक्चरिंग ऐसी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के प्रयास से यातायात विभाग के गेटमैन, प्वाइंट्समैन, लिबरमैन, स्वीचमैन और केबिनमैन कैडरों को मर्ज कर प्वाइंट्समैन ग्रेड-1, ग्रेड-2, ग्रेड-3 और ग्रेड-4 में पुनर्गठित किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत ग्रेड-1 लेवल-5 में 4.54 प्रतिशत यानी 3,017 पद, ग्रेड-2 लेवल-4 में 13.63 प्रतिशत यानी 9,052 पद, ग्रेड-3 लेवल-2 में 27.27 प्रतिशत यानी 18,105 पद तथा ग्रेड-4 लेवल-1 में 54.55 प्रतिशत यानी 36,214 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल 66,388 कर्मचारियों को 3 अप्रैल 2026 से कैडर पुनर्गठन का लाभ मिल सकेगा। पदोन्नति के लिए सामान्यतः दो वर्ष की न्यूनतम सेवा अवधि लागू रहेगी।

शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना ने कहा कि 66 हजार से अधिक यातायात कर्मचारियों को लाभ मिलने पर रेलकर्मी महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में अन्य कैटेगरी में भी प्रक्रिया चल रही है और आने वाले समय में उसका लाभ भी कर्मचारियों को मिलेगा।

बैठक में कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए यूनियन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पीएस तोमर, अमित कुमार, चंदा, यतेंद्र त्रिवेदी, अविनाश तिवारी, टिंकू कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

#शाहजहांपुर
संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।