बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक युवक नदी पार करते समय अचानक नदी में पानी आ जाने के कारण पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। घटना की सूचना परिजनों एवं पुलिस को मिलने के बाद मौके पर युवक की तलाश की गई जिसके बाद देर शाम युवक का शव खो नदी से बरामद हुआ। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुर कुंडा निवासी रियासत अहमद का करीब 18 वर्षीय पुत्र शहबाज अपने दो दोस्तों के साथ गांव के समीप बहने वाली खारी नदी पार करके दूसरी ओर बकरी चराने गया था। बारिश होने के कारण शहबाज व उसके दोस्तों ने जल्दी घर पहुचने के लिये बकरियों को घर के लिये निकाला परन्तु जब तीनो लोग बकरी लेकर नदी में पहुचे तो नदी में पानी बढ़ने लगा जिस कारण शहबाज के दोनों दोस्त व उनकी बकरी सहित शहबाज की बकर भी नदी पार कर गई। परन्तु शहबाज नदी की बीच धार में पहुचते ही गिर गया। और पानी के तेज बहाव के साथ नदी में ही बह गया। जिसके चलते हुए उसके दोस्तो ने घटना कि सूचना शहबाज के परिजनों को दी। सूचना परिजनों द्वारा बढ़ापुर पुलिस व स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाकर शहबाज की तलाश कराई गई।काफी खोजबीन करने पर कुछ पता नही लग पाया। गोताखोरों द्वारा लगातार प्रयास किया जाने पर देर शाम खारी नदी से ही शाहबाज का शव मिला। बढ़ापुर पुलिस द्वारा शाहबाज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शाहबाज को दौरे पड़ते थे जिस कारण प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जब वह पानी के तेज बहाव में पहुँचा तो दौरा पड़ने के कारण पानी मे गिर गया हो।बढ़ापुर पुलिस द्वारा बताया गया की घटना की सूचना मिलने पर आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे 100 का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।