स्योहारा। क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवी, संस्कारी और अपने मिलनसार व्यवहार के लिए नेता चौधरी फहीमुर्रहमान (1951-2026) का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास की ओर उमड़ पड़े।मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान निवासी चौधरी फहीमुर्रहमान नगर के बिड़ला कन्या इंटर कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज सहित कई शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति में भी उनकी गहरी रुचि थी। अपने खुशमिजाज स्वभाव के कारण वह हर वर्ग के लोगों में बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और राजनेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक अशोक कुमार राणा, पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद्र चौहान, पूर्व रिटायर्ड आईएएस आरके सिंह, विधायक कमाल समाजसेवी चिकित्सक डा. मनोज कुमार वर्मा, पूर्व विधायक हाजी नईमुलहसन और चेयरमैन फैसल वारसी शामिल हैं। इसके अलावा सपा नेता अमित चौहान, आसपा नेता जावेद अहमद, सिटी प्रेस क्लब स्योहारा के अध्यक्ष संजय सिंह सागर मौलाना अरशद हक्की, बसपा नेता हाजी इलियास चौधरी, युवा कांग्रेस नेता चौधरी नासिर उर्फ आदिल, बसपा नेता आदिल चौधरी, डा. दानिश कमाल, हाजी जमील अहमद और असजद चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।